देश की खबरें | दिल्ली भाजपा की नई टीम जल्द हो सकती है घोषित: पार्टी नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और इस महीने के अंत तक नामों का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और इस महीने के अंत तक नामों का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस साल मार्च में वीरेंद्र सचदेवा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद ही उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों और दिल्ली भाजपा के अन्य पदों पर नियुक्तियों के साथ-साथ विभिन्नों मोर्चों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जानी थी।

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “ जून में दिल्ली भाजपा के एक महीने तक चले जनसंपर्क अभियान के कारण नई टीम बनाने की प्रक्रिया धीमी हो गई थी। अब इसमें तेजी आ गई है। जुलाई में ही नई टीम की घोषणा होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले 14 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जायेगी।

पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि इस बार ऐसे कई नेताओं को कोई पद नहीं दिया जाएगा जो बीते कई सालों से अलग-अलग प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल के दौरान टीम में जगह पाते थे।

प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों में एक अध्यक्ष, चार महासचिव, आठ उपाध्यक्ष और सचिव तथा अन्य पद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now