जरुरी जानकारी | महामारी के व्यवधान दूर होन पर भारतीय बीयर बाजार में उतर सकती हैं नयी कंपनियां: यूबीएल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय बीयर ब्रांड किंगफिशर का स्वामित्व रखने वाली कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) को कोविड-19 महामारी के चलते उत्पन्न व्यवधानों के बाद भी भारतीय बीयर बाजार में नयी कंपनियों के उतरने तथा अधिग्रहण जैसे सौदे करने की संभावनाएं हैं। कंपनी ने वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त लोकप्रिय बीयर ब्रांड किंगफिशर का स्वामित्व रखने वाली कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) को कोविड-19 महामारी के चलते उत्पन्न व्यवधानों के बाद भी भारतीय बीयर बाजार में नयी कंपनियों के उतरने तथा अधिग्रहण जैसे सौदे करने की संभावनाएं हैं। कंपनी ने वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में कहा गया कि देश का बीयर बाजार खर्च करने योग्य आय, अल्कोहल पेय की धीरे-धीरे बढ़ती सामाजिक स्वीकृति के कारण मजबूत हो रहा है। ये कारक आने वाले वर्षों में भारी वृद्धि को बढ़ावा देंगे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
हालांकि कंपनी को यह भी उम्मीद है कि भारत सरकार के समर्थन से बीयर निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
उसने कहा, ‘‘निर्यात को सरकारी प्रोत्साहन से भारतीय बीयर ब्रांडों के लिये उच्च निर्यात संभावनाएं सकारात्मक रूप से खुलेंगी।’’
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
इसमें कहा गया कि पिछले तीन सालों से कंपनी सीधे तौर पर सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कुछ अन्य देशों के साथ-साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल को निर्यात कर रही है।
कंपनी ने कहा कि इस साल राजस्व और बिक्री दोनों पर कोविड-19 महामारी का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन आने वाले समय में इसमें वृद्धि की उम्मीद है।
भारतीय बाजार के बारे में बात करते हुए, यूबीएल ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में यहां प्रति व्यक्ति बीयर की खपत अभी भी बहुत कम है और इसलिये बाजार में आने वाले वर्षों में भारी वृद्धि देखी जा सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)