देश की खबरें | सीबीआई के नये निदेशक ने एजेंसी की 58 में से 51 शाखाओं का दौरा किया,शेष का 15 अक्टूबर तक करने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने प्रभार संभालने के 108 दिनों में देशभर में एजेंसी की कुल 58 शाखाओं में से 51 का दौरा किया है और शेष सात का 15 अक्टूबर से पहले दौरा करने की संभावना है। सीबीआई के इतिहास में संभवत: अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला था।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने प्रभार संभालने के 108 दिनों में देशभर में एजेंसी की कुल 58 शाखाओं में से 51 का दौरा किया है और शेष सात का 15 अक्टूबर से पहले दौरा करने की संभावना है। सीबीआई के इतिहास में संभवत: अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला था।

विषय से अवगत अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सूद ने 25 मई को एजेंसी की बागडोर संभालने के बाद इसके कामकाज को जमीनी स्तर पर जाकर समझने के लिए एक मिशन की शुरूआत की। इसके तहत उन्होंने एजेंसी के देशव्यापी नेटवर्क का दौरा किया है।

उन्होंने बताया कि अपने दौरों पर सूद ने सभी कर्मचारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने, उनकी चिंताओं और विचारों को सुनने तथा यहां तक कि उनके साथ भोजन करने को प्राथमिकता दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन सत्रों ने उन्हें देशभर में सीबीआई के कामकाज की जमीनी हकीकत से वाकिफ होने और एजेंसी के कर्मचारियों की मनोदशा को समझने में मदद मिली।

इन सत्रों के दौरान समन तामील करना, खुफिया सूचना जुटाना, शिकायतों का निपटारा, अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाना और कर्मचारियों की कमी जैसे मुद्दे उनकी जानकारी में दिये गए। उस दौरान, निचले पदों पर आसीन अधिकारियों को उनके साथ बातचीत करने का अवसर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई निदेशक का मानना है कि जमीनी स्तर पर एजेंसी द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने के लिए एजेंसी की शाखाओं में जूनियर अधिकारियों से मिलना काफी प्रभावी रहता है।

उन्होंने बताया कि शुरूआती महीनों में इस तरह के दौरों से सीबीआई निदेशक को नीतियां बनाने और एजेंसी में उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक सुधार करने में मदद मिलने की संभावना है।

इन दौरों के अलावा, सूद ने एजेंसी के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किये हैं। उन्होंने अहम पदों पर आसीन कई संयुक्त निदेशकों को विभिन्न जोन में भेज दिया है और कुछ की वापसी भी सुनिश्चित कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी स्तरों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिन्हें प्रत्येक स्तर पर पदोन्नति के जरिये भरा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\