देश की खबरें | पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की नयी जीवनी 10 मई को जारी होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जल्द ही आने वाली नयी जीवनी में अनेक प्रचलित मिथकों को तोड़ा जाएगा वहीं कई अज्ञात तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जल्द ही आने वाली नयी जीवनी में अनेक प्रचलित मिथकों को तोड़ा जाएगा वहीं कई अज्ञात तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

‘वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट’ नाम से पिकाडोर इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक 10 मई को बाजार में आएगी। इसके लेखक अभिषेक चौधरी हैं और यह उनकी लिखी पहली किताब है।

प्रकाशक ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत में आज दक्षिणपंथ के इतिहास को समझने के लिए उनके (वाजपेयी के) और संघ परिवार से उनके शुरुआती जुड़ाव को समझना महत्वपूर्ण है। आठ साल तक गहन अनुसंधान के बाद आ रही पुस्तक की प्रामाणिकता भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के पहले कभी सामने नहीं आए अनेक पुरातात्विक दस्तावेजों तथा सैकड़ों विस्तृत साक्षात्कारों पर आधारित है।’’

वाजपेयी 1998 से 2004 तक छह साल देश के प्रधानमंत्री रहे और 93 वर्ष की आयु में 2018 में उनका निधन हो गया था।

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि यह पुस्तक गहन अनुसंधान के बाद सलीके से लिखी गयी और उनकी पढ़ी किसी भारतीय प्रधानमंत्री की सर्वोत्तम जीवनी है। वहीं फ्रांसीसी राजनीति विज्ञानी क्रिस्टोफ जैफरेलोट ने कहा कि यह किताब दिखाती है कि 21वीं सदी में हिंदू राष्ट्रवाद कैसे बदला।

जीवनी का दूसरा हिस्सा दिसंबर में वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत से पहले प्रकाशित हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट