विदेश की खबरें | नया कृत्रिम बुद्धिमत्ता औजार विश्व भर में कोविड-19 मरीजों का उपचार करने में कर सकता है मदद:अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने एक ऐसा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) औजार विकसित किया है, जो यह अनुमान लगा सकता है कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के किसी मरीज को कितनी मात्रा में अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत होगी।
लंदन, 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने एक ऐसा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) औजार विकसित किया है, जो यह अनुमान लगा सकता है कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के किसी मरीज को कितनी मात्रा में अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत होगी।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता औजार की सटीकता का पता लगाने के लिए इसकी पांच महाद्वीपों के कई अस्पतालों में जांच की गई।
अध्ययन के तहत आपात विभाग में मरीज के पहुंचने के 24 घंटे के अंदर पड़ने वाली ऑक्सीजन का अनुमान लगाया गया।
विश्व भर में करीब 10,000 कोविड-19 मरीजों पर किये गये अध्ययन के नतीजे एवं विश्लेषण नेचर मेडिसीन जर्नल में बृहस्पतिवार को प्रकाशित किये गये।
इस तकनीक के तहत, कोविड-19 लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के सीने के एक्सरे और इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण करने में एक गणितीय विधि का उपयोग किया गया। इसके बाद विश्लेषण को एकजुट कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण बनाया गया।
अध्ययन का नेतृत्व करने वाले कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की प्राध्यापक फियोना गिलबर्ट ने कहा, ‘‘साझा अनुमान मॉडल को सामूहिक रूप से समझने की इस पद्धति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवोन्मेष को अस्पतालों के लिए उपयोगी बनाया है।’’
अध्ययन के प्रथम लेखक इट्टाई डायन ने कहा, ‘‘आमतौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास में जब आप आंकड़ों को एक साथ मिलाते हैं तब यह किसी अन्य अस्पताल के लिए बखूबी काम नहीं करता है। ’’
सभी महाद्वीपों से डेटा एकत्र कर किये गये अध्ययन को उच्च गुणवत्ता वाले अनुमान हासिल करने में महज दो हफ्ते लगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)