जरुरी जानकारी | नेटवर्क18 मीडिया को दूसरी तिमाही में 111.17 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की दूसरी (जुलाई -सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा 111.17 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की दूसरी (जुलाई -सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा 111.17 करोड़ रुपये रहा है।

खेल और डिजिटल मंच में कंपनी के निवेश के कारण उसका घाटा बढ़ गया।

कंपनी का एक साल पहले समान अवधि में शुद्ध घाटा 28.84 करोड़ रुपये रहा था।

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 20.44 प्रतिशत बढ़कर 1,865.50 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 1,548.89 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया का कुल खर्च 38.61 प्रतिशत बढ़कर 2,206.77 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय 2,052.23 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 32.26 प्रतिशत अधिक है।

नेटवर्क18 के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने कहा, ‘‘ हम भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद का नेटवर्क बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रहे हैं। भारत में क्रिकेट अधिकारों के साथ, वायकॉम-18 के पास अब खेल का सबसे बड़ा मंच है जो इसे खेल प्रशंसकों के लिए एक प्रमुख विकल्प बनाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\