जरुरी जानकारी | नेट वेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को अंतिम दिन मिले 90.36 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्वर बनाने वाली घरेलू कंपनी नेट वेब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के लिये आवेदन देने के अंतिम दिन 90.36 गुना अभिदान मिले।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सर्वर बनाने वाली घरेलू कंपनी नेट वेब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के लिये आवेदन देने के अंतिम दिन 90.36 गुना अभिदान मिले।

एनएसई के आकंड़ों के अनुसार, 631 करोड़ रुपये के आईपीओ में 88,58,630 शेयरों की पेशकश पर 80,04,52,380 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 2.66 गुना अभिदान, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 81.81 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 19.15 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 206 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें 85 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

आईपीओ के लिये मूल्य दायरा 475 से 500 रुपये प्रति शेयर है।

नेट वेब टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 189 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी