जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया के सीएमडी सुरेश नारायणन को मिला पांच साल का एक और कार्यकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुरेश नारायणन के कार्यकाल को पांच साल बढ़ाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

नयी दिल्ली, 19 जून नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुरेश नारायणन के कार्यकाल को पांच साल बढ़ाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शुक्रवार को आयोजित शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में नारायणन की सीएमडी पद पर पुन: नियुक्ति के लिये शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी। उनका नया कार्यकाल एक अगस्त 2020 से पांच वर्ष के लिये प्रभावी होगा।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

कंपनी ने कहा कि एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया।

नारायणन का वर्तमान पांच साल का कार्यकाल 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो रहा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने इसे पांच और वर्षों के लिये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

नारायणन एक अगस्त 2015 में नेस्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक बने थे, तब कंपनी मैगी संकट का सामना कर रही थी। उन्हें 29 अक्टूबर 2015 से सीएमडी नामित किया गया था। नारायणन इससे पहले 1999 में नेस्ले में भारत में कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री) के तौर पर शामिल हुये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\