विदेश की खबरें | नेपाल के मंत्री ने रिश्वतखोरी के आरोप के बाद दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के संघीय कार्य और सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता ने करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने संबंधी आरोप के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 15 जुलाई नेपाल के संघीय कार्य और सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता ने करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने संबंधी आरोप के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

सरकारी कर्मचारियों के तबादले और नियुक्तियों के संबंध में रिश्वत के लिए सौदेबाजी की गुप्ता की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मीडिया में सामने आई थी जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की।

रिश्वत की धन राशि से भरे दो बैगों की तस्वीरों के साथ प्राधिकार के दुरुपयोग के मामलों के जांच आयोग (सीआईएए) में शिकायत दर्ज कराई गई।

हालांकि, गुप्ता ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है, ‘‘कभी-कभी वह जहर भी असर कर जाता है जिसे आपने कभी छुआ तक नहीं-मैं ऐसे ही एक झूठे आरोप का शिकार हुआ हूं।’’

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने उचित जांच के जरिए सच्चाई उजागर करने के लिए अपना इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री केपी ओली को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।’’

ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के जनप्रतिधियों ने गुप्ता के इस्तीफे की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार, ओली ने सोमवार को गुप्ता को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में तलब किया गया और उन्हें पद से इस्तीफा देने को कहा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू