विदेश की खबरें | नेपाली कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन से संविधान संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस (एनसी) के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए संविधान संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 22 जुलाई सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस (एनसी) के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए संविधान संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह करेंगे।

एनसी नेता और उप प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह के चकसीबाड़ी स्थित आवास पर सोमवार को पार्टी के सात पूर्व पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक में मौजूद नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमलेंद्र निधि ने बताया कि इसमें (बैठक में) सत्तारूढ़ एनसी और सीपीएन (यूएमएल) के बीच संविधान संशोधन को लेकर हुए समझौते को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

निधि ने ‘पीटीआई’ से कहा, “संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं, पिछड़े समुदायों एवं हाशिये पर पड़े लोगों के अधिकारों तथा उचित प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने के लिए संविधान संशोधन जरूरी है।”

उन्होंने बताया कि बैठक में लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को मजबूत करने से जुड़े संविधान संशोधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के मामले में गठबंधन सरकार की ओर से पहल की कमी पर चिंता जताई गई।

निधि के मुताबिक, बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन की भावना के अनुरूप, जनता के सर्वोत्तम हित में सरकार के अधिक प्रभावी ढंग से काम करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि नेताओं ने देश की ताजा राजनीतिक स्थिति, सरकार के प्रदर्शन, पार्टी की आंतरिक राजनीति और आम जनता के बीच उसकी छवि को बेहतर बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की।

बैठक में एनसी के वरिष्ठ नेता कृष्णा सितौला, गोपालमन श्रेष्ठ, बिजय कुमार गच्छादार, शशांक कोइराला और प्रकाश शरण महत भी मौजूद थे।

निधि ने कहा कि नये संविधान को लागू हुए दस साल बीत चुके हैं, ऐसे में इसके क्रियान्वयन के दौरान मिली कमियों और खामियों को ध्यान में रखते हुए संविधान में संशोधन करना जरूरी हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\