विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल “प्रचंड” की पत्नी सीता दाहाल का लंबे समय तक स्नायुतंत्र से जुड़ी एक दुर्लभ किस्म की बीमारी से पीड़ित रहने के बाद बुधवार को निधन हो गया।
काठमांडू, 12 जुलाई नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल “प्रचंड” की पत्नी सीता दाहाल का लंबे समय तक स्नायुतंत्र से जुड़ी एक दुर्लभ किस्म की बीमारी से पीड़ित रहने के बाद बुधवार को निधन हो गया।
वह 69 वर्ष की थीं।
लंबे समय से बीमार चल रहीं सीता का बुधवार को काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके प्रेस समन्वयक सूर्य किरण शर्मा के अनुसार, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की।
अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, वह प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी), पार्किंसन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित थीं।
प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी स्नायुतंत्र संबंधी एक दुर्लभ बीमारी है जो संतुलन, गति, दृष्टि, बोलने और निगलने में समस्याएं पैदा कर सकती है।
बुधवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया
प्रधानमंत्री प्रचंड और उनकी पत्नी सीता की तीन बेटियां और एक बेटा था। उनकी बड़ी बेटी ज्ञानू दाहाल और बेटे प्रकाश दाहाल का पहले ही निधन हो चुका है।
उनके परिवार में प्रधानमंत्री प्रचंड और दो बेटियां, रेनू और गंगा हैं। रेनू दाहाल वर्तमान में भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर के रूप में कार्यरत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)