देश की खबरें | नेपाल ने ओडिशा के केआईआईटी में एक और छात्रा की मौत की जांच के लिए कूटनीतिक पहल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में पढ़ने वाली 18 वर्षीय नेपाली छात्रा की मौत के कुछ ही घंटों के भीतर जांच के लिए नेपाल ने कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है।

भुवनेश्वर, दो मई ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में पढ़ने वाली 18 वर्षीय नेपाली छात्रा की मौत के कुछ ही घंटों के भीतर जांच के लिए नेपाल ने कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है।

नेपाली मूल की छात्रा यहां बृहस्पतिवार की शाम संस्थान के छात्रावास स्थित अपने कमरे में मृत अवस्था में पंखे से लटकी पाई गई थी।

इसी संस्थान की एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल ने 16 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और इसके करीब ढाई महीने बाद यह घटना सामने आई है।

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के ओडिशा में केआईआईटी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली नेपाली छात्रा प्रिसा साह की अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई जाने की घटना ने हमें बहुत दुखी कर दिया है। मैं प्रिसा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं और इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के तुरंत बाद, विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार, ओडिशा सरकार और दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के उच्च पदस्थ अधिकारियों के माध्यम से घटना के सही कारणों की जांच के लिए कूटनीतिक पहल शुरू की है।’’

भारत में नेपाल के राजदूत शंकर पी. शर्मा ने कहा कि अधिकारी गहन जांच के लिए विदेश मंत्रालय, ओडिशा सरकार, पुलिस और विश्वविद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बी.टेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा का शव बृहस्पतिवार शाम संस्थान के छात्रावास के कमरा नंबर 111 से बरामद किया गया। यह छात्रा नेपाल निवासी थी।

पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘नेपाल निवासी एक छात्रा का शव बरामद किया गया है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने केआईआईटी के छात्रावास में आत्महत्या की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\