विदेश की खबरें | उत्तराखंड पंचायत चुनाव के मद्देनजर 24 और 28 जुलाई को नेपाल-भारत सीमा बंद रहेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर बैतड़ी और दार्चुला जिलों में नेपाल-भारत सीमा चौकियां 24 और 28 जुलाई को अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 16 जुलाई उत्तराखंड में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर बैतड़ी और दार्चुला जिलों में नेपाल-भारत सीमा चौकियां 24 और 28 जुलाई को अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 24 जुलाई और 28 जुलाई को दो चरणों में होने वाले हैं।

बैतड़ी के मुख्य जिला अधिकारी पुण्य बिक्रम पौडेल ने बताया कि पड़ोसी भारतीय राज्य में आगामी पंचायत चुनावों के कारण 24 जुलाई और 28 जुलाई को बैतड़ी और दार्चुला में सीमा चौकियों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय भारतीय सीमा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

बैतड़ी के मुख्य जिला अधिकारी पौडेल ने बताया कि हालांकि सीमा पार केवल दो दिन बंद रहेंगी, लेकिन दार्चुला जिले में पुलघाट चौकी 21 जुलाई की शाम से 24 जुलाई की सुबह तक बंद रहेगा। इसके अलावा बैतड़ी में झूलाघाट चौकी 25 जुलाई की शाम से 28 जुलाई की सुबह तक बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से जांच चौकियां अस्थायी रूप से खोली जा सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू