देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के मतदान से 48 घंटे पहले सील होगी नेपाल सीमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर प्रदेश से लगी भारत-नेपाल सीमा मतदान से 48 घंटे पूर्व सील कर दी जाएगी।

बहराइच (उप्र), 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर प्रदेश से लगी भारत-नेपाल सीमा मतदान से 48 घंटे पूर्व सील कर दी जाएगी।

देवीपाटन पुलिस परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश सिंह ने सोमवार को बताया कि श्रावस्ती में 15 अप्रैल, बलरामपुर में 25 अप्रैल और बहराइच में 29 अप्रैल को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि मतदान से 48 घंटे पहले देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आने वाले श्रावस्ती, बलरामपुर व बहराइच जिलों की नेपाल से सटी सीमाएं क्रमशः 13, 23 व 27 अप्रैल को सील कर दी जाएंगी। मतदान समाप्त होने पर इन जिलों से लगी सीमाओं पर आवागमन शुरू हो सकेगा।

सिंह ने बताया कि इस संबंध में नेपाल सीमा पर तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) उत्तर प्रदेश पुलिस, खुफिया व अन्य सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की नेपाली अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें हुई हैं। उन्होंने बताया कि नेपाली अधिकारियों ने पंचायत चुनाव के दौरान सीमा सील करने पर सहमति व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

आईजी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त गश्त निरंतर जारी है।

मालूम हो कि प्रदेश के देवीपाटन मंडल की 255 किलोमीटर लम्बी सीमा नेपाल से सटी है। दोनों देशों में जब भी कोई चुनाव होता है तब सुरक्षा की दृष्टि से सीमा पर आवागमन रोक दिया जाता है।

भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सात जिले हैं जो महराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत हैं। महराजगंज और लखीमपुर खीरी में 19 अप्रैल तथा पीलीभीत और सिद्धार्थनगर में 26 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। उत्‍तर प्रदेश की नेपाल से लगी कुल 551 किलोमीटर लंबी सीमा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू