विदेश की खबरें | नेपाल, अमेरिका ने आर्थिक सहयोग पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नेपाल के अपने समकक्ष प्रदीप ज्ञवाली के साथ कोविड-19 के कारण आ रही समस्याओं से निपटने में सहयोग पर चर्चा तथा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

वाशिंगटन/काठमांडू, 25 जून अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नेपाल के अपने समकक्ष प्रदीप ज्ञवाली के साथ कोविड-19 के कारण आ रही समस्याओं से निपटने में सहयोग पर चर्चा तथा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने बुधवार को कहा, ‘‘विदेश मंत्री पोम्पिओ और ज्ञवाली ने नेपाल को कोविड-19 से निपटने के लिए अमेरिका द्वारा दी गई 70.3 लाख डॉलर की मदद की समीक्षा की और दोनों नेताओं ने मौजूदा संकट से निपटने के लिए सम्पर्क में रहने का संकल्प व्यक्त किा।’’

यह भी पढ़े | UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश.

टेलीफोनिक बातचीत ऐसे समय में हुई जब सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के भीतर इस पर गहन चर्चा चल रही है कि क्या देश को अमेरिकी सरकार के मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) के तहत 50 करोड़ डॉलर का अनुदान स्वीकार करना चाहिए या नहीं।

सत्ता पक्ष के एक वर्ग ने अमेरिकी सहायता का कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि यह चीन को निशाना बनाने के उद्देश्य से अमेरिकी सरकार की हिंद-प्रशांत रणनीति से जुड़ा है।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: राजनयिकों की संख्या कम करने के भारत के फैसले पर बौखलाया पाकिस्तान.

नेपाल विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ दोनों नेताओं ने काविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के अपने अनुभवों को साझा किया और महामारी के कारण मानव जीवन के नुकसान पर सहानुभूति एवं संवेदना भी व्यक्त की।’’

उसने कहा कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी के महत्व पर भी चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\