देश की खबरें | गोवा के सभी स्कूलों में 2028 तक एनईपी लागू हो जाएगी: सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020’ को 2028 तक राज्य के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।

पणजी, 22 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020’ को 2028 तक राज्य के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।

राज्य विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, शिक्षा विभाग का कार्यभार भी संभाल रहे सावंत ने कहा कि यह नीति गोवा के सभी गैर-तकनीकी कॉलेजों में स्नातक स्तर पर पहले ही लागू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नीलेश कैबराल के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि एनईपी का कार्यान्वयन स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और यह 2028 तक पूरा हो जाएगा।

सावंत ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए, एनईपी 2020 को शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, नीति आयोग के निर्देशों और धर्मशाला में आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एनईपी के अनुरूप प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू