जवाहर लाल नेहरू 'गांधी टोपी' पहनते थे, महात्मा गांधी नहीं: भाजपा नेता

भाजपा की गुजरात इकाई के नवनियुक्त संगठन महासचिव रत्नाकर ने दावा किया है कि महात्मा गांधी ने कभी वह टोपी नहीं पहनी जिसका नाम उनके नाम पर है, हालांकि जवाहर लाल नेहरू इसे पहनते थे.

बीजेपी (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 7 सितंबर : भाजपा की गुजरात इकाई के नवनियुक्त संगठन महासचिव रत्नाकर ने दावा किया है कि महात्मा गांधी ने कभी वह टोपी नहीं पहनी जिसका नाम उनके नाम पर है, हालांकि जवाहर लाल नेहरू इसे पहनते थे. गांधी टोपी को लेकर उठे विवाद के बीच इस टिप्पणी का बचाव करते हुए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि हालांकि टोपी को 'गांधी टोपी' के नाम से जाना जाता है, लेकिन किसी ने भी राष्ट्रपिता को इसे पहने हुए नहीं देखा था.

पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, '' किसी को भी कभी कोई ऐसी तस्वीर नहीं मिली जिसमें गांधी जी को 'गांधी टोपी' पहने देखा जा सके. यहां तक कि मैंने भी ऐसी तस्वीर कभी नहीं देखी. ऐसे में रत्नाकर ने जो कहा, वह सच है.'' यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर में पार्षदों ने बिजली कंपनी के अधिकारी के चेहरे पर स्याही फेंकी

रत्नाकर ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि इस टोपी को गांधी टोपी क्यों कहा जाता है जबकि इसे पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहना और महात्मा गांधी ने खुद इसे कभी नहीं पहना. इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की गुजरात इकाई ने कहा कि जिन लोगों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया और अंग्रेजों का पक्ष लिया, वे अब स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के पहले प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट