देश की खबरें | वार्ता जारी रखेंगे : पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ गतिरोध को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता और संवाद जारी रखेगा और दोनों देशों ने जल्द ही बातचीत का एक और दौर पर सहमति जतायी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता और संवाद जारी रखेगा और दोनों देशों ने जल्द ही बातचीत का एक और दौर पर सहमति जतायी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों देशों की बीच जारी सैन्य वार्ताओं का जिक्र करते हुए ब्रिटिश समाचर पत्र 'द टाइम्स' की उस खबर को ''निराधार'' बताकर खारिज कर दिया जिसमें चीन के एक प्रोफेसर के हवाले से दावा किया गया था कि चीन की सेना ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों को मोर्चे से पीछे हटने को मजबूर करने के लिये ''माइक्रोवेव हथियारों'' का इस्तेमाल किया था ।

यह भी पढ़े | Curfew in Ahmedabad गुजरात के अहमदाबाद में 20 नवंबर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा कर्फ्यू, दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी.

प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य वार्ताओं का उद्देश्य पूरी तरह से पीछे हटना और पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना करना है।

श्रीवास्तव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में छह नवंबर को चुशुल में भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के बीच हुई आठवें दौर की बातचीत का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस से आए नेताओं को पढ़ाएगी रीति-नीति का पाठ.

उन्होंने कहा, ''ये वार्ताएं स्पष्ट, गहन और रचनात्मक रहीं और दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध वाले सभी बिंदुओं से पीछे हटने के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।''

प्रवक्ता ने कहा, ''सैन्य वार्ताओं का उद्देश्य पूरी तरह से पीछे हटना और पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना है। हम सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता जारी रखेंगे। दोनों देशों ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जल्द ही बातचीत का एक और दौर शुरू करने पर सहमति जतायी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\