देश की खबरें | नीट विवाद: केरल में अदालत ने सात आरोपियों को दी जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पांच महिलाओं समेत उन सात लोगों को जमानत दे दी, जिन पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वालीं छात्राओं को अंत:वस्त्र उतारने के लिए बाध्य करने का आरोप है। यह परीक्षा एक संस्थान में 17 जुलाई को हुई थी।

कोल्लम, 21 जुलाई केरल में एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पांच महिलाओं समेत उन सात लोगों को जमानत दे दी, जिन पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वालीं छात्राओं को अंत:वस्त्र उतारने के लिए बाध्य करने का आरोप है। यह परीक्षा एक संस्थान में 17 जुलाई को हुई थी।

लोक अभियोजक सिसिन जी मुंडक्कल ने कहा कि जिले की अदालत ने यह आदेश दिया। इससे पहले दिन में पुलिस ने इस मामले में यहां के एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित नीट के दौरान निगरानी में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को एक नीट पर्यवेक्षक और एक परीक्षा समन्वयक की गिरफ्तारी दर्ज की गई।

नीट के दौरान ड्यूटी पर तैनात पांच महिलाओं को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार महिलाओं में से तीन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा ठेके पर रखी गई एक एजेंसी के लिए काम करती थीं, जबकि शेष दो अयूर स्थित एक निजी शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत थीं, जहां यह घटना हुई थी।

एनटीए ने कोल्लम का दौरा करने के लिए एक तथ्य-अन्वेषण समिति का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह समिति चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी