खेल की खबरें | आत्ममंथन करके अगले मैच में मजबूत वापसी की जरूरत: अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती वनडे में बतौर टीम कुछ चीजें उनके अनुरूप नहीं रहीं और उन्हें ‘आत्मनिरीक्षण’ करके श्रृंखला के बचे हुए दो मैचों में मजबूत वापसी की जरूरत है।

ऑकलैंड, 25 नवंबर भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती वनडे में बतौर टीम कुछ चीजें उनके अनुरूप नहीं रहीं और उन्हें ‘आत्मनिरीक्षण’ करके श्रृंखला के बचे हुए दो मैचों में मजबूत वापसी की जरूरत है।

टॉम लैथम के नाबाद 145 रन और कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 94 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने 17 गेंद रहते भारत का 307 रन का लक्ष्य हासिल करके सात विकेट से जीत दर्ज की।

अय्यर ने 76 गेंद में 80 रन की पारी खेली थी, उन्होंने कहा कि भारत द्वारा बनाया गया सात विकेट पर 306 रन का स्कोर अच्छा था लेकिन लाथम और विलियमसन के बीच चौथे विकेट के लिये 221 रन की साझेदारी से मेजबान टीम ने जीत हासिल कर ली।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अय्यर ने कहा, ‘‘हम जिस स्थिति में थे और जहां से हम 307 रन तक पहुंचे थे, उसे देखते हुए यह शानदार स्कोर था। निश्चित रूप से कुछ चीजें आज हमारे अनुसार नहीं रहीं लेकिन यह सीखने की प्रक्रिया है, हम आत्ममंथन कर सकते हैं और अगले मैच में नयी रणनीति से वापसी कर सकते हैं। ’’

दायें हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि भारत इस हार से निराश होकर नहीं बैठ सकता और टीम सकारात्मक रवैये से अगले दो मैचों में खेलने उतरेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत से आकर सीधे यहां खेलना आसान नहीं है। हर जगह पर विकेट बदलता रहता है और आपको इसी चुनौती का सामना करना होता है। आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा, बस परिस्थितियों के अनुकूल ढलना होगा। ’’

अय्यर ने लाथम और विलियमसन की पारी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘दोनों ने शानदार पारियां खेलीं। वे जानते थे कि किस विशेष समय पर किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। मेरा मानना है कि उनकी भागीदारी ने मैच का रूख पूरी तरह से बदल दिया और हमारे लिये विकेट झटकने के लिये वही महत्वपूर्ण चरण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने एक विकेट ले लिया होता तो हम हावी हो सकते थे और हालत पूरी तरह से बदले हुए हो सकते थे। लेकिन उन्होंने लूज गेंदों को चौकों और छक्कों में तब्दील कर दिया। वे काफी निर्भीक होकर खेल रहे थे जिससे उन्हें मदद मिली। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज