ताजा खबरें | पिछले तीन साल में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली पर करीब 60 लाख शिकायतें मिलीं : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले तीन साल के दौरान केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) पर करीब 60 लाख शिकायतें मिली हैं।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले तीन साल के दौरान केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) पर करीब 60 लाख शिकायतें मिली हैं।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली जनवरी 2020 से 30 नवंबर 2022 तक पिछले तीन साल के दौरान केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) पर 60,15,388 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुल शिकायतों में से 4,72,866 शिकायतें लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निवारण के प्रति संवेदनशील है और निस्तारित शिकायतों पर नागरिकों से फीडबैक लेने के लिए एक कॉल सेंटर की भी स्थापना की गई है।

सीपीग्राम्स शिकायत के निवारण की गुणवत्ता के बारे में नागरिकों को अपना फीडबैक पोर्टल पर देने की सुविधा प्रदान करता है और यदि निवारण का मूल्यांकन 'खराब' किया जाता है तो अगले उच्च अधिकारी के पास अपील का विकल्प खुल जाता है।

सिंह ने कहा कि जनवरी 2021 से नवंबर 2022 के दौरान 2,40,932 अपीलें दायर की गई हैं और इस दौरान 40,73,464 शिकायतों का निवारण किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 12,54,960 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 40,078 लंबित हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र में 5,60,139 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 67,465 लंबित हैं।

सिंह के मुताबिक, जनवरी 2021 से नवंबर 2022 के दौरान दिल्ली में 4,73,940 शिकायतें, पश्चिम बंगाल में 3,90,041 शिकायतें गुजरात में 3,57,574 शिकायतें और राजस्थान में 3,55,724 शिकायतें दर्ज की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी