देश की खबरें | राजग को केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट नहीं मिलेंगी: सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को भले ही पूर्ण बहुमत न मिले, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट नहीं मिलेंगी।

मैसुरू (कर्नाटक), 12 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को भले ही पूर्ण बहुमत न मिले, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट नहीं मिलेंगी।

राज्य में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी कर्नाटक में 15-20 सीटें जीतेगी।

एक विशेष साक्षात्कार में ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए सिद्धरमैया ने न केवल चुनावों के बारे में टिप्पणी की, बल्कि राज्य सरकार में अपनी स्थिति के बारे में भी बात की।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद क्या उन्हें उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी, इन अटकलों पर उन्होंने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि पार्टी आलाकमान क्या फैसला करता है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘यह सब आलाकमान के फैसले पर निर्भर करता है। यदि आलाकमान मुझे पद पर बनाये रखने का निर्णय करता है तो मैं बना रहूंगा अन्यथा आलाकमान जो तय करेगा, वैसा ही करूंगा।’’

उन्होंने यह भी दोहराया कि वह चार साल बाद चुनावी राजनीति में नहीं रहेंगे और केवल राजनीति में सक्रिय रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी