जरुरी जानकारी | एनसीआरटीसी ने नए रूप में कॉरपोरेट वेबसाइट का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को संगठन की कॉरपोरेट वेबसाइट के नए रूप का अनावरण किया।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को संगठन की कॉरपोरेट वेबसाइट के नए रूप का अनावरण किया।

कंपनी के आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि यह वेबसाइट, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना की जानकारी जैसी सुविधाओं से युक्त है।

एनसीआरटीसी देश का पहला आरआरटीएस लागू कर रहा है।

एनसीआरटीसी दिल्ली और मेरठ के बीच गाजियाबाद के मार्ग से देश के पहले तीव्र गति का रेल-आधारित गलियारा आरआरटीएस लागू कर रही है।

बयान के मुताबिक, देश की पहली आरआरटीएस परियोजना कार्यान्वयन के उन्नत चरण में पहुंच चुकी है।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारा 82 किलोमीटर लंबा है। इसमें लगभग 70 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड खंड और 12 किलोमीटर लंबा भूमिगत भाग होगा।

एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, आरआरटीएस ट्रेन का पहला परीक्षण साहिबाबाद और दुहाई के बीच प्राथमिकता वाले खंड पर किया जाएगा और इसके इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\