देश की खबरें | राकांपा(एसपी) ने केंद्रीय बजट में ‘महाराष्ट्र विरोधी रुख’ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) ने केंद्रीय बजट में सबसे अधिक कर देने वाले राज्य महाराष्ट्र से कथित तौर पर किए गए भेदभाव के खिलाफ बुधवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया।

मुंबई, 24 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) ने केंद्रीय बजट में सबसे अधिक कर देने वाले राज्य महाराष्ट्र से कथित तौर पर किए गए भेदभाव के खिलाफ बुधवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया।

राकांपा(एसपी) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नगर इकाई की प्रमुख राखी जाधव के नेतृत्व में तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जाधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजकोष में सबसे अधिक कर राजस्व देने के बावजूद महाराष्ट्र को बजट में नजर अंदाज किया गया और उसे कुछ भी नहीं मिला है।’’

राकांपा(एसपी) नेता ने आश्चर्य जताया कि क्या हालिया लोकसभा चुनावों में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के कारण महाराष्ट्र के साथ भेदभाव किया गया है।

वहीं, स्वाभिमानी पार्टी के प्रमुख राजू शेट्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कृषि क्षेत्र के लिए अवसंरचना की स्थापना नहीं कर रही है बल्कि डिजिटल मंच का विकास कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तिलहन और दलहन का आयात किसान विरोधी है और इन दोनों श्रेणियों की फसलों के केवल छह प्रतिशत हिस्से को एमसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिलता है।

विपक्षी दलों ने केंद्र पर वार्षिक बजट में महाराष्ट्र विरोधी रुख अपनाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को दावा किया था कि आम बजट में राज्य के लिए ‘‘ उल्लेखनीय आवंटन’’ किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू