देश की खबरें | जितेंद्र आव्हाड की गिरफ्तारी के विरोध में राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा बाईपास पर किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक जितेंद्र आव्हाड की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा बाईपास को एक घंटे तक जाम रखा।

ठाणे, 11 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक जितेंद्र आव्हाड की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा बाईपास को एक घंटे तक जाम रखा।

आव्हाड को शुक्रवार को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के एक शो के सात नवंबर को बाधित होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

घटना के वीडियो फुटेज में दिखता है कि फिल्म की स्क्रीनिंग को जबरन रोकने का विरोध किए जाने पर कुछ दर्शकों को पीटा गया।

इस घटना के मामले में वर्तक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

राकांपा के विरोध के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक घंटे के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

उन्होंने कहा कि यहां मुंब्रा-कलवा सीट से राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\