ताजा खबरें | अरुणाचल में राकांपा को तीन विधानसभा सीटों पर मिली जीत

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने रविवार को घोषित अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

मुंबई, दो जून अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने रविवार को घोषित अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

एक बयान में पार्टी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पवार और प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व की सराहना की। प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह जीत “राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौटी है।

भाजपा के अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने पांच सीटें, एनसीपी ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीय ने तीन सीटें जीतीं।

राकांपा ने एक बयान में कहा, “हमारे नवनिर्वाचित विधायक निकिल कामिन, लिखा सोनी और टोकू तातुम राज्य के विकास और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं।”

बयान में कहा गया कि अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में राकांपा पूरे भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। पार्टी को कुल मतों का 10.06 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।

‘एक्स’ पर एक संदेश में पटेल ने कहा, “यह सफलता राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पुनः प्राप्त करने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाराष्ट्र, नगालैंड और अब अरुणाचल प्रदेश में जीत के साथ, हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से केवल एक राज्य दूर हैं।”

इस पूर्वोत्तर राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे। राज्य की दो लोकसभा सीट के लिए मतगणना 4 जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट