देश की खबरें | लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने को लेकर राकांपा(एसपी) विधायक रोहित पवार पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने एक पुलिसकर्मी पर चिल्लाने और लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 जुलाई मुंबई पुलिस ने एक पुलिसकर्मी पर चिल्लाने और लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार की शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में एक पुलिसकर्मी के साथ तीखी बहस हो गई।

यह घटना उस वक्त हुई, जब रोहित पवार, राकांपा (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के साथ पार्टी के एक घायल कार्यकर्ता से मिलने आजाद मैदान पुलिस थाने गए थे। महाराष्ट्र विधान भवन में बृहस्पतिवार को आव्हाड और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी।

इस झड़प के बाद दोनों समूहों के सदस्यों को विधान भवन के अंदर हिरासत में लिया गया और अंततः पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस थाने में रोहित पवार को एक उप-निरीक्षक पर मराठी में चिल्लाते हुए देखा गया। रोहित पवार ने उप-निरीक्षक से कहा, ‘‘ आवाज नीची रखो, आवाज नीची रखो। अगर हाथ उठाया तो सबक सिखा दूंगा।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रोहित पवार के खिलाफ लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी