ताजा खबरें | सतारा लोकसभा सीट पर चुनाव चिन्ह के समान नाम के कारण राकांपा (एसपी) उम्मीदवार पराजित : जयंत पाटिल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख जयंत पाटिल ने दावा किया कि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह और एक निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के नाम में समानता होने के कारण मतदाताओं में भ्रम पैदा हुआ जिसके कारण सतारा लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई।

पुणे, छह जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख जयंत पाटिल ने दावा किया कि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह और एक निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के नाम में समानता होने के कारण मतदाताओं में भ्रम पैदा हुआ जिसके कारण सतारा लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई।

पाटिल ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मतों को बांटने के लिए जानबूझकर निर्दलीय उम्मीदवारों को समान नाम वाले चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राकांपा (एसपी) इस मुद्दे पर भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी।

शरद पवार द्वारा स्थापित की गई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो धड़ों में बंट जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने राकांपा (एसपी) को 'तुरहा बजाता हुआ आदमी' (एक पारंपरिक तुरही) चुनाव चिन्ह आवंटित किया था।

सतारा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उदयनराजे भोंसले ने राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे को 32,000 से अधिक मतों से हराया है।

सतारा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार संजय गाडे को 37,062 मत मिले थे और उनका चुनाव चिन्ह 'तुतारी' था।

पाटिल ने दावा किया, ''हमारा चुनाव चिन्ह 'तुतारी बजाता हुआ आदमी' था, लेकिन साथ ही तुरही का चुनाव चिन्ह भी निर्दलीय उम्मीदवारों को दिया गया था और सूची में इसे 'तुतारी' कहा गया था। परिणामस्वरूप जिन निर्वाचन क्षेत्रों में राकांपा (एसपी) ने चुनाव लड़ा वहां तुरही के चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवारों को काफी संख्या में मत मिले। ''

जयंत पाटिल ने कहा, ''डिंडोरी में तुरही चुनाव चिह्न वाले उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोट मिले। सतारा में हमारा उम्मीदवार 32,000 वोटों से हार गया और वहीं तुरही चुनाव चिह्न वाले उम्मीदवार को 37,000 से अधिक मत मिले। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\