जरुरी जानकारी | एनसीएलटी दो अगस्त को करेगा स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला याचिका पर सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को विमान इंजन पट्टे पर देने वाली इंजन लीज फाइनेंस बी वी की ओर से दायर दिवाला याचिका पर नोटिस जारी किया है।

नयी दिल्ली, 13 जून राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को विमान इंजन पट्टे पर देने वाली इंजन लीज फाइनेंस बी वी की ओर से दायर दिवाला याचिका पर नोटिस जारी किया है।

एनसीएलटी की एक सदस्यीय पीठ ने स्पाइसजेट से इंजन लीज फाइनेंस (ईएलएफ) की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले की सुनवाई दो अगस्त को तय की है।

कार्यवाही के दौरान, स्पाइसजेट ने याचिका की स्वीकार्यता पर आपत्ति जताई। ईएलएफ ने याचिका में 1.2 करोड़ डॉलर (लगभग 100 करोड़ रुपये) से अधिक के भुगतान में चूक का दावा किया है।

ईएलएफ ने स्पाइसजेट को आठ इंजन पट्टे पर दिए हैं। ब्याज और किराये के साथ ईएलएफ ने करीब 1.6 करोड़ डॉलर का बकाया मांगा है।

इससे पहले, यह मामला 29 मई को एनसीएलटी की दिल्ली स्थित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था।

स्पाइसजेट ने तब तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए ईएलएफ की याचिका पर आपत्ति जताई थी और न्यायाधिकरण ने इंजन पट्टादाता को त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया था।

बुधवार को जब खामियां दूर कर ली गईं तो दिवाला न्यायाधिकरण ने एयरलाइन को नोटिस जारी कर दिया।

आयरलैंड के शैनन मुख्यालय वाली ईएलएफ दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र इंजन वित्तपोषण और पट्टे पर देने वाली कंपनी है।

इसने 2017 में स्पाइसजेट के साथ इंजन पट्टे पर लेने के लिए समझौता किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\