जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने स्पाइसजेट के खिलाफ दायर याचिका के औचित्य पर सवाल उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को स्पाइसजेट के खिलाफ दायर ऋण शोधन याचिका के औचित्य पर सवाल उठाया। यह याचिका परिचालन कर्ज देने वाले विलीस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन ने दायर की है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को स्पाइसजेट के खिलाफ दायर ऋण शोधन याचिका के औचित्य पर सवाल उठाया। यह याचिका परिचालन कर्ज देने वाले विलीस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन ने दायर की है।

एनसीएलटी के महेन्द्र खंडेलवाल और राहुल प्रसाद भटनागर की दो सदस्यीय पीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि विलीस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन ने इसी मामले में मार्च में अपनी ऋण शोधन याचिका वापस ले ली थी और अब फिर से नई याचिका दायर की है।

पीठ ने यह जानना चाहा कि आखिर विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी विलीस लीज ने उसी मामले में फिर से याचिका क्यों दायर की है।

एनसीएलटी ने मामले की अगली सुनवाई के लिये 21 जुलाई की तारीख तय की है। अमेरिकी कंपनी विलीस लीज फाइनेंस कॉरपोरशन का मुख्य कारोबार विमानन कंपनियों को वाणिज्यिक विमान इंजन पट्टे पर देना है।

कंपनी के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत की मंजूरी के बाद याचिका वापस ली गयी थी और उसे फिर से दाखिल किया गया है। इसीलिए इस पर विचार किया जाना चाहिए।

विलीस लीज के वकील ने कहा कि स्पाइसजेट के ऊपर कंपनी का 68.7 करोड़ रुपये बकाया है।

स्पाइसजेट के खिलाफ विमान पट्टे पर देने वाली अन्य कंपनियों एयरकॉसल और विलमिंगटन ने भी याचिकाएं दायर कर रखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\