जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने भूषण पावर एंड स्टील के प्रवर्तक की याचिका पर सुनवाई स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लि. (बीपीएसएल) के पूर्व प्रवर्तक संजय सिंघल की याचिका पर सुनवाई 26 जून तक के लिए स्थगित कर दी।

नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लि. (बीपीएसएल) के पूर्व प्रवर्तक संजय सिंघल की याचिका पर सुनवाई 26 जून तक के लिए स्थगित कर दी।

सिंघल ने उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने का आग्रह करते हुए एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय ने दो मई को सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली जेएसडब्ल्यू स्टील की 19,700 करोड़ रुपये की समाधान योजना को रद्द कर दिया था।

शीर्ष अदालत ने न्यायाधिकरण के पिछले आदेश को अलग रखते हुए दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों के अनुसार बीपीएसएल के परिसमापन की शुरुआत करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद, सिंघल ने न्यायालय के फैसले और उसके कार्यान्वयन को रिकॉर्ड में रखने के लिए एनसीएलटी का रुख किया।

यह मामला एनसीएलटी की दिल्ली स्थित मुख्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। अध्यक्ष सहित दो सदस्यीय पीठ ने मामले की अगली सुनवाई जून तक के लिए स्थगित कर दी।

हालांकि, एनसीएलटी ने बीपीएसएल पर न्यायालय के पारित फैसले को रिकॉर्ड में लिया।

सुनवाई के दौरान, सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में कई पक्ष हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस मामले में न्यायाधिकरण को सभी पक्षों की बातों को सुना जाना आवश्यक है। उन पक्षों को पहचानने और उन्हें पक्ष बनाने को लेकर समय देने का सुझाव दिया।

मेहता ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले के बाद विभिन्न पक्ष अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें बीपीएसएल के लिए एक नई सीआईआरपी (कंपनी दिवाला समाधान प्रक्रिया) भी शामिल है।

इसे एनसीएलटी पीठ ने स्वीकार कर लिया और मामले की सुनवाई 26 जून तक के लिए टाल दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\