देश की खबरें | एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की प्रबंधक, ‘टैलेंट एजेंसी’ के सीईओ को समन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) ने बॉलीवुड से जुड़े लोगों के मादक पदार्थों के कथित सेवन के मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 22 सितम्बर ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) ने बॉलीवुड से जुड़े लोगों के मादक पदार्थों के कथित सेवन के मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी दोनों से मंगलवार दोपहर को पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- बिहार के DNA को गाली देने वाले अब बिहारी प्राइड की बात कर रहे है.

उन्होंने बताया कि चितगोपेकर ‘केडब्ल्यूएएन’ टैलेंट प्रबंधक एजेंसी के सीईओ हैं और करिश्मा प्रकाश इस एजेंसी की कर्मचारी हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान बॉलीवुड हस्तियों के मादक पदार्थों के कथित तौर पर सेवन करने की बाते सामने आई, जिसकी अब जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | UGC Academic Calendar 2020-21: 1 नवंबर से शुरू होगा कॉलेजों का नया सत्र, मार्च और अगस्त में एग्जाम- नहीं मिलेगा विंटर और समर वेकेशन.

राजपूत की ‘टैलंट मैनेजर’ जया साहा से भी सोमवार को एनसीबी ने पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान एनसीबी को मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों की कथित भूमिकाओं की जानकारी मिली।

उन्होंने बतराया कि एनसीबी द्वारा पहले जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनकी व्हाट्सएप चैट में मादक पदार्थों को लेकर हुई बातचीत के संकेत मिले हैं।

एनसीबी ने अब तक इस मामले में 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं।

राजपूत (24) बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून में मृत मिले थे।

निहारिका शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट