देश की खबरें | आर्यन खान मामले में शामिल एनसीबी अधिकारी को अलग मामले में सेवा से बर्खास्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारने और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा रहे अपने अधीक्षक विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में कदाचार के चलते बर्खास्त कर दिया है। मामले में उन्हें पहले निलंबित किया गया था।

मुंबई, नौ मई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारने और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा रहे अपने अधीक्षक विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में कदाचार के चलते बर्खास्त कर दिया है। मामले में उन्हें पहले निलंबित किया गया था।

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सिंह को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पिछले महीने जारी किया गया।

सिंह उस टीम का हिस्सा थे जिसने अक्टूबर 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और आर्यन खान तथा अन्य को वहां मादक पदार्थ होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा, "विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में एनसीबी की सेवा से हटा दिया गया, जिसमें उन्हें पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और उनके खिलाफ जांच चल रही थी।"

उन्होंने कहा कि एनसीबी को जांच के दौरान कदाचार के कुछ मुद्दे मिले, जिसके बाद सिंह को सेवा से हटाने का फैसला किया गया।

अक्टूबर 2021 में, एनसीबी के तत्कालीन मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारने के बाद आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था।

शुरू में, मामले में मादक पदार्थ रखने, खपत और तस्करी के आरोप लगाए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, जेल में 22 दिन बिताने वाले आर्यन खान को मई 2022 में एनसीबी ने "पर्याप्त साक्ष्य की कमी" के कारण क्लीन चिट दे दी थी।

एनसीबी टीम और वानखेड़े के खिलाफ मनमानी के आरोपों के कारण अलग सतर्कता जांच की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, क्रूज संबंधी मामले में सात अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी वानखेड़े को बाद में चेन्नई में डीजी करदाता सेवा निदेशालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\