देश की खबरें | एनसीबी ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ठाणे जिले के उल्हासनगर से संचालित एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और कोडीन सिरप व गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 अगस्त स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ठाणे जिले के उल्हासनगर से संचालित एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और कोडीन सिरप व गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो दिन तक चले अभियान में कोडीन सिरप की करीब 4800 शीशी और 75 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

एनसीबी के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मादक पदार्थ तस्करी गिरोह अवैध रूप से सीबीसीएस (कोडीन कफ सिरप) की शीशियों की अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल था।

उल्हासनगर के एक कूरियर कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक खेप का पता चला जिसके बाद एनसीबी की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए सीबीसीएस की 4800 शीशियां प्राप्त करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति विनोद पी को पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर एनसीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को ठाणे जिले के ही भिवंडी में एक वाहन को रोका, जिसमें से 75 किलोग्राम गांजा और 1.18 लाख रुपये की नकदी जब्त की। जब्त की गई इस राशि के मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त होने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा कि वाहन में सवार मनीष पी, आकाश पी, राज के, मोहनीश एस और सनी जे को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\