देश की खबरें | एनसीबी ने एएनसी से मादक पदार्थ से संबंधित पांच बड़े मामले सौंपने को कहा: नवाब मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने राज्य पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) से कहा है कि वह अपने “पांच बड़े मामलों” को केंद्रीय एजेंसी को स्थानांतरित कर दे।

मुंबई, तीन दिसंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने राज्य पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) से कहा है कि वह अपने “पांच बड़े मामलों” को केंद्रीय एजेंसी को स्थानांतरित कर दे।

इसके साथ ही मलिक ने केंद्र सरकार के इरादों पर भी सवाल उठाया। सोशल मीडिया पर साझा किये गए एक वीडियो में मलिक ने दावा किया कि एएनसी को लिखे गए एनसीबी के पत्र में कहा गया है कि मामलों के हस्तांतरण का निर्णय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का था।

मलिक ने कथित पत्र के अंश भी साझा किये। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक ने कहा की एनसीबी महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को 24 नवंबर को पत्र लिखकर एनसीबी को सौंपे जाने लायक पांच मामलों की सूची देने को कहा।

मंत्री ने कहा कि पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार उन मामलों की सूची बनाए जिनके “अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय” परिणाम हो सकते हैं तथा ऐसे मामलों को एनसीबी को सौंपने पर विचार किया जाए ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

मलिक ने कहा, “हम जानना चाहते हैं कि पांच बड़े मामलों को चुनने की क्या प्रक्रिया है। क्या वे ऐसे मामले हैं जिनसे लोकप्रियता हासिल की जा सके?”

उन्होंने सवाल किया कि इस तरह राज्य के अधिकारों में दखलअंदाजी क्यों की जा रही है जबकि स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\