शोएब अख्तर के अनुसार इमरान नजीर थे सहवाग से प्रतिभाशाली, मगर इस वजह से भारतीय बल्लेबाज का करियर रहा शानदार

अख्तर को लगता है कि पाकिस्तान ने नजीर की प्रतिभा की कद्र नहीं की. उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इमरान नजीर उतने समझदार थे जितने सहवाग. मुझे नहीं लगता कि सहवाग में इतनी प्रतिभा थी, जितनी नजीर में थी. प्रतिभा के मामले में कोई तुलना नहीं हो सकती. ’’

शोएब अख्तर (Photo Credits: Instagram)

कराची: पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के दौर में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी इमरान नजीर (Imran Nazir) इस आक्रामक भारतीय से ज्यादा प्रतिभाशाली थे लेकिन ज्यादा समझदार नहीं थे और साथ ही उन्हें देश के क्रिकेट प्रशासन से भी सहयोग नहीं मिला. अख्तर को लगता है कि पाकिस्तान ने नजीर की प्रतिभा की कद्र नहीं की. उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इमरान नजीर उतने समझदार थे जितने सहवाग. मुझे नहीं लगता कि सहवाग में इतनी प्रतिभा थी, जितनी नजीर में थी. प्रतिभा के मामले में कोई तुलना नहीं हो सकती.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब उसने भारत के खिलाफ एक अभ्यास मैच में आक्रामक शतक लगाया था तो मैंने इमरान नजीर को लगातार खिलाने की बात कही लेकिन प्रशासन ने बात नहीं सुनी.’’ नजीर ने पाकिस्तान के लिये केवल आठ टेस्ट मैच खेले और उनमें 427 रन बनाये जबकि 79 वनडे में उन्होंने देश के लिये 1895 रन जोड़े. वहीं सहवाग ने भारत के लिये 104 टेस्ट में 8586 रन और 251 वनडे में 8273 रन बनाये. रावलपिंडी एक्सप्रेस ने पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास जो खिलाड़ी थे, उनकी उन्होंने ठीक से कद्र नहीं की. यह भी पढ़ें: किस्सा क्रिकेट का: सचिन ने बताया कैसे उन्होंने एडिलेड में ग्लेन मैक्ग्रा के मंसूबों पर फेरा था पानी

अख्तर ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम नहीं जानते कि अपनी प्रतिभाओं का ख्याल कैसे रखा जाये. हमारे पास इमरान नजीर के रूप से वीरेंद्र सहवाग से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हो सकता था. वह सभी शाट बेहतरीन तरीके से खेलता था जबकि एक अच्छा क्षेत्ररक्षक भी था. हम उसका अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके.’’ उन्होंने कहा कि नजीर के करियर में पूर्व महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने अहम भूमिका निभायी. उन्होंने कहा, ‘‘ जब भी इमरान नजीर अच्छा खेलता, तो यह जावेद मियांदाद की वजह से होता. जब भी वह खराब शाट खेलता तो जावेद भाई उसे संदेश भेजते.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड