देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अलग-अलग गांवों में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 21 जुलाई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अलग-अलग गांवों में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि तर्रेम थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षाबलों के एक दल को घटनास्थल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान छुटवाई गांव के निवासी कवासी जोगा (55) तथा बड़ा तर्रेम गांव के निवासी मंगलू कुरसम (50) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि तर्रेम पुलिस घटना की पुष्टि कर रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

इस घटना के साथ ही इस वर्ष अब तक बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा में लगभग 27 लोगों की जान जा चुकी है।

इससे पहले 14 जुलाई की रात बीजापुर के फरसेगढ़ इलाके में सरकारी स्कूलों में शिक्षा दूत (अस्थायी अतिथि शिक्षक) के रूप में कार्यरत दो लोगों की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में हत्या कर दी थी।

बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र में 21 जून को नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। जिले के पेद्दाकोरमा गांव में 17 जून को नक्सलियों ने 13 वर्षीय एक लड़के सहित तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

अधिकारियों के मुताबिक इन तीन मृतकों में से दो माओवादी दिनेश मोडियाम के रिश्तेदार थे जिसने इस साल मार्च में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट