देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों एक व्यक्ति की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक ग्रामीण को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 12 जनवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक ग्रामीण को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिले में एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों द्वारा जान लेने का यह पांचवा मामला है।

बस्तर रेंज के महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि घटना कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई। छोटी सी किराना दुकान चलाने वाले जगत सोदी (50) को अज्ञात नक्सलियों ने पीट-पीट कर मार डाला।

उन्होंने हत्या के कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।

बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले बीजापुर में पिछले एक सप्ताह में नक्सलियों ने अपने दो सदस्यों समेत पांच लोगों की जान ली है।

इससे पहले, 2020 में बस्तर संभाग में नक्सलियों ने कम से कम 47 और 2021 में 34 लोगों की हत्या की थी। इसके अलावा, पिछले साल संभाग में कम से कम 51 नक्सलियों को और 2020 में 40 नक्सलियों को मार गिराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला