देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के एक ग्रामीण बाजार में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 18 फरवरी छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के एक ग्रामीण बाजार में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे नक्सलियों ने एक बाजार में सुरक्षा के लिए तैनात की गयी सीएएफ की एक टीम पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया, ''नक्सलियों के एक छोटे समूह ने सीएएफ टीम का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य पर हमला किया।''

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भुआर्य पर कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गये।

अधिकारी ने बताया कि भुआर्य सीएएफ की चौथी बटालियन में तैनात थे।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी शुरू कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी