देश की खबरें | सड़क काटने से मना किया तब नक्सलियों ने की साथियों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस का कहना है कि इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस का कहना है कि इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव में बुधवार रात नक्सलियों ने अपने साथियों को मार डाला।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पल्लव ने बताया कि दोनों मृत नक्सलियों की पहचान बरंग वेट्टी और टीडो मंडावी के रूप में हुई है। वट्टी मिलिशिया कमांडर है तथा मंडावी मिलिशिया सदस्य है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अरनपुर से पोटाली गांव के मध्य बन रही सड़क से नक्सली परेशान हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां अधिक है और सड़क निर्माण के बाद उन्हें अपनी गतिविधियों में व्यवधान होने की आशंका है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत बोले, US की जांच एजेंसी से कराएं वॉइस टेस्टिंग.

पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सली कमांडरों ने बुधवार रात पोटाली गांव में बैठक की थी और अपने साथियों से पूछा था कि उसके कहने के बावजूद सड़क को नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नक्सली कमांडरों ने वेट्टी और टीडो को कई जगहों पर सड़क को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा लेकिन दोनों ने ऐसा करने से मना कर दिया। दोनों नक्सलियों का कहना था कि इससे गांव में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन नहीं आ सकेंगे।

पल्लव ने बताया कि वेट्टी और टीडो के मना करने पर नक्सली कमांडर नाराज हो गए और दोनों से मारपीट शुरू कर दी। बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने वेट्टी और टीडो को बचाने की कोशिश की तब उन पर भी हमला किया गया जिसमें ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई है।

पल्लव ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल भेजा गया तथा दोनों शवों को बरामद कर लिया गया। शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायल तीन ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी