देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इनामी महिला नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 21 दिसंबर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इनामी महिला नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया के कमेटी के अंतर्गत किसान आदिवासी मजदूर संगठन की अध्यक्ष हेमला (27) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि हेमला पर एक लाख रुपए का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली ने लोन वर्राटू से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर यह फैसला लिया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने सहित अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान किया जा रहा है।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 143 इनामी नक्सलियों समेत 567 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\