देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा में एएसपी की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पिछले महीने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की हत्या में शामिल एक नक्सली को राज्य की जांच एजेंसी एसआईए (राज्य अन्वेषण अभिकरण) ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, आठ जुलाई छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पिछले महीने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की हत्या में शामिल एक नक्सली को राज्य की जांच एजेंसी एसआईए (राज्य अन्वेषण अभिकरण) ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नौ जून को सुकमा के कोंटा इलाके में पत्थरों की एक खदान में नक्सलियों द्वारा लगाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई थी और दो अधिकारी घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नक्सली की पहचान सोढ़ी गंगा के रूप में हुई है, जिसे एसआईए ने गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है।

उन्होंने बताया कि नौ जून ने कोंटा क्षेत्र के ढोंढ़रा गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था। इस घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे की मृत्यु हो गई तथा एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और थानेदार सोनल ग्वाला घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को पुलिस मुख्यालय ने इस प्रकरण की जांच राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) को सौंप दी थी। मामले की जांच के दौरान एसआईए ने आज एक आरोपी सोढ़ी गंगा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी गंगा माओवादियों की क्रांतिकारी पार्टी समिति (आरपीसी) के प्रमुख के रूप में सक्रिय था। आरोपी ने घटना में स्वयं की संलिप्तता स्वीकार कर ली है तथा अन्य आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया है। एसआईए मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड