खेल की खबरें | नवाज की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को यहां टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान बाबर आजम (77) तथा सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक (72) की अर्धशतकीय पारियों  से आठ विकेट पर 275 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 32.2 ओवर में 155 रन पर आउट कर दिया।।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को यहां टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान बाबर आजम (77) तथा सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक (72) की अर्धशतकीय पारियों  से आठ विकेट पर 275 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 32.2 ओवर में 155 रन पर आउट कर दिया।।

वेस्टइंडीज के लिए कायल मेयर्स (33) और शामराह ब्रुक्स (42) ने दूसरे विकेट के लिए नौ ओवर में 67 रन की साझेदारी की लेकिन हसन अली की जगह अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले  मोहम्मद वसीम जूनियर (34 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर मेयर्स के आउट होने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गयी। शादाब खान ने भी 40 रन देकर दो विकेट लिये।  

इससे पहले पाकिस्तान के लिए बाबर और इमाम ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।  इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा। इमाम ने 72 गेंद की पारी में छह चौके लगाए जबकि शानदार लय में चल रहे आजम ने 93 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों कर यह लगातार दूसरा अर्धशतक है।

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने 52 रन देकर तीन विकेट लिये। अल्जारी जोसेफ और एंडरसन फिलिप को दो-दो सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में झटका लगा। शाई होप (चार रन) को शाहीन शाह अफरीदी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद मेयर्स और ब्रुक्स की साझेदारी से टीम से वापसी की लेकिन स्पिनरों की मददगार पिच में नवाज और फिर शादाब खान की फिरकी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टिक नहीं सके।

पाकिस्तान ने पहला एकदिवसीय पांच विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच रविवार को खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड