विदेश की खबरें | नवाज शरीफ 'विजयी भाषण' देने के लिए तैयार हैं: पीएमएल-एन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रमुख नवाज शरीफ आम चुनाव के अंतिम नतीजों के बाद ‘‘विजयी भाषण’’ देने के लिए तैयार हैं और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के संपर्क में हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ फरवरी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रमुख नवाज शरीफ आम चुनाव के अंतिम नतीजों के बाद ‘‘विजयी भाषण’’ देने के लिए तैयार हैं और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के संपर्क में हैं।

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को हुए आम चुनाव धांधली के आरोपों और छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हुए थे।

खान के नेतृत्व वाली पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पीएमएल-एन दोनों चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। तीन बार पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके 74 वर्षीय शरीफ शक्तिशाली सेना के समर्थन से चुनाव में रिकॉर्ड तीसरा कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

पीएमएल-एन की नेता एवं शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कल रात मीडिया के एक वर्ग द्वारा जानबूझकर बनाई गई गलत धारणा के विपरीत, पीएमएल-एन केंद्र और पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ नतीजे आने अभी बाकी हैं। अंतिम नतीजे मिलते ही एमएनएस (मियां नवाज शरीफ) विजय भाषण के लिए पीएमएल-एन मुख्यालय जाएंगे। इंशा अल्लाह।’’

इस बीच, पीएमएल-एन नेता इशाक डार ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में विजयी होने वाले निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के संपर्क में हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने शुक्रवार को ‘जियो न्यूज’ से कहा, ‘‘निर्दलीयों ने हमसे संपर्क किया है और वे संविधान के मुताबिक अगले 72 घंटे में किसी पार्टी में शामिल होंगे।’’

डार ने कहा कि पीएमएल-एन किसी को भी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं कर सकती । उन्होंने कहा कि उनसे ऐसे उम्मीदवार संपर्क कर रहे हैं जो उनकी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘यदि निर्दलीय किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुए तो वे आरक्षित सीटें गंवा देंगे।’’

नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है। लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं, और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं।

डार ने दावा किया कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पार्टी के पास पंजाब में बहुमत है और उसने चुनावों में नेशनल असेंबली की ज्यादातर सीट जीत ली हैं।

उन्होंने दावा किया कि देर रात घोषित नतीजों के मुताबिक, पीएमएल-एन कई सीट पर आगे थी।

डार ने कहा कि पीएमएल-एन प्रमुख शरीफ ने कहा था कि भले ही उनकी पार्टी को बहुमत मिल जाये, फिर भी वह अन्य पार्टियों से हाथ मिलाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड