देश की खबरें | नौसेना ने किया दो दिवसीय तटीय रक्षा अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना ने 15 से 16 नवंबर तक दो दिवसीय तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-22’ का आयोजन किया।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर नौसेना ने 15 से 16 नवंबर तक दो दिवसीय तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-22’ का आयोजन किया।

बल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस अभ्यास में 17 से अधिक सरकारी एजेंसियों ने भागीदारी की जो नौ तटीय राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के तटीय रक्षा तंत्र और तटीय सुरक्षा निर्माण से संबंधित हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पूरे समुद्री तट पर नौसेना और तटरक्षक बल के जहाजों तथा विमानों द्वारा निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि अभ्यास में हेलीकॉप्टर भी शामिल किए गए।

नौसेना ने कहा कि विभिन्न राज्य पुलिस टीम, भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने समुद्री आतंकवाद जैसी गतिविधियों से निपटने का अभ्यास किया।

इसने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को प्रोत्साहन देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अभ्यास में तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 800 से अधिक एनसीसी कैडेट की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

नौसेना ने कहा कि अभ्यास में सभी हितधारकों की भागीदारी से परिकल्पित उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल