देश की खबरें | नौसेना प्रमुख ने आईएनएसवी तारिणी के चालक दल से बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना की दो महिला अधिकारियों को लेकर आईएनएसवी तारिणी वैश्विक जलयात्रा के अपने अंतिम चरण में उत्तरी गोलार्द्ध को पार करने के बाद लौट रही है और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इसके चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उनके अनुकरणीय कौशल और टीम भावना की सराहना की।

नयी दिल्ली, 21 मई नौसेना की दो महिला अधिकारियों को लेकर आईएनएसवी तारिणी वैश्विक जलयात्रा के अपने अंतिम चरण में उत्तरी गोलार्द्ध को पार करने के बाद लौट रही है और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इसके चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उनके अनुकरणीय कौशल और टीम भावना की सराहना की।

नौसेना प्रमुख ने पिछले साल 2 अक्टूबर को गोवा से भारतीय नौसेना नौकायन पोत (आईएनएसवी) की नौका को हरी झंडी दिखाई थी।

लगभग आठ महीने की इस यात्रा के दौरान, तारिणी ने बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों का सामना करते हुए ‘केप ऑफ गुड होप’ को सफलतापूर्वक पार किया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने इसे संचालित किया।

भारतीय नौसेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘20 मई 2025 को एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आईएनएसवी तारिणी पर सवार चालक दल से बातचीत की, जो उत्तरी गोलार्द्ध को पार कर अपनी परिक्रमा के अंतिम चरण में वापस लौट रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नौसेना प्रमुख ने उनके उत्कृष्ट कौशल और टीम भावना की प्रशंसा की और भारतीय नौसेना को हो रही गर्व की अनुभूति से उन्हें अवगत कराया।’’

नौसेना ने अपनी पोस्ट में एडमिरल त्रिपाठी की चालक दल से बातचीत की क्लिप भी साझा की।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘पिछले आठ महीने में आपने हमें, नौसेना को और देश का गौरवान्वित किया है। यह यात्रा अभूतपूर्व है।’’

उन्होंने दोनों महिला अधिकारियों का आह्वान किया कि सतर्क रहें, निगरानी रखें और सभी सावधानी बरतें।

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘जब तक यात्रा समाप्त नहीं हो जाती तब तक इसे पूरा नहीं माना जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि नौसेना का परिवार उनके घर पहुंचने पर उनका स्वागत करने को उत्सुक है।

नौसेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तारिणी की ओर देश की निगाहें टिकी हैं। वह भारत की समुद्री ताकत, जुझारूपन, नारीशक्ति और आकांक्षा की प्रतीक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\