देश की खबरें | नौसेना प्रमुख ने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडमिरल पियरे वांदियर से व्यापक वार्ता की।

नयी दिल्ली, 28 मार्च नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडमिरल पियरे वांदियर से व्यापक वार्ता की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के मद्देनजर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने संबंधी तंत्र पर भी ध्यान केंद्रित किया।

माना जाता है कि दोनों नौसेना प्रमुखों ने यूक्रेन संकट के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के नौसेना प्रमुख ने थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे से भी अलग से वार्ता की और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

एडमिरल पियरे वांदियर हिंद महासागर संबंधी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।

अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल कुमार और एडमिरल वांदियर के बीच वार्ता के दौरान क्षमता निर्माण के पहलू सहित द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित मुद्दे और हिंद महासागर में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए परस्पर सहयोगी तंत्र को मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\