देश की खबरें | नौसेना मुंबई में अपने प्रतिष्ठानों के तीन किमी के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना ने मुंबई में अपने प्रतिष्ठानों के तीन किलोमीटर के दायरे में कोई भी अधिकृत ड्रोन या मानवरहित विमान (यूएवी) उड़ाने पर मंगलवार को पाबंदी लगा दी।

मुंबई, 20 जुलाई भारतीय नौसेना ने मुंबई में अपने प्रतिष्ठानों के तीन किलोमीटर के दायरे में कोई भी अधिकृत ड्रोन या मानवरहित विमान (यूएवी) उड़ाने पर मंगलवार को पाबंदी लगा दी।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि मुंबई में नौसेना प्रतिष्ठानों के तीन किमी के दायरे को ‘उड़ान वर्जित क्षेत्र’निर्धारित किया गया है और उसे इस तरह के यूएवी को नष्ट करने का अधिकार है।

नौसेना ने कहा, ‘‘उड़ान परिचालन के कार्यक्रम से कम से कम एक हफ्ते पहले नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) की वेबसाइट से उसकी मंजूरी लेनी होगी और मंजूरी पत्र की प्रति यहां पश्चिमी नौसेना कमान को सौंपी जानी चाहिए।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ नौसेना इन इलाकों में बगैर अनुमति के उड़ाये जाने वाले यूएवी को जब्त करने या नष्ट करने का अधिकार रखती है। इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कानून के संबद्ध प्रावधानों के तहत मुकदमा किया जाएगा। ’’

नौसेना ने कहा, ‘‘सभी लोगों या असैन्य एजेंसियों को किसी भी कारण से क्षेत्र के अंदर ड्रोन उड़ाने से निषिद्ध किया जाता है। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इनमें से ज्यादातर पाबंदियां पहले से लागू हैं लेकिन 27 जून को जम्मू में वायुसेना के एक तकनीकी हवाईअड्डे पर हुए ड्रोन हमले के बाद इन सख्त नियमों को दोहराया जा रहा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\