देश की खबरें | नवी मुंबई पुलिस ने अपराध के 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नवी मुंबई की पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में घटना के 20 घंटे के भीतर शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल कर दिया।

ठाणे, सात मार्च महाराष्ट्र में नवी मुंबई की पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में घटना के 20 घंटे के भीतर शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल कर दिया।

पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए अपने बल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह बात कही।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि एपीएमसी पुलिस थाने को बृहस्पतिवार को तड़के 1:33 बजे एक नाबालिग लड़की की ओर से एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिली, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत शीलभंग, यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया।

भारम्बे ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करना, गवाहों के बयान, तकनीकी जांच और अपराध स्थल का पंचनामा जैसी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की गईं।

आरोपी की पहचान विनोद कुमार केदारनाथ पांडे (34) के रूप में हुई है और उसे बृहस्पतिवार अपराह्न 3:17 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया और जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। हमने शुक्रवार को 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया। हमने एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है ताकि पीड़ित को राज्य सरकार की मनोधैर्य योजना के तहत मुआवजा मिल सके।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\