देश की खबरें | आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को नवीन पटनायक ने ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीआर आंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ है।

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीआर आंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ है।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक बीजद के 28वें स्थापना दिवस समारोह से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि डॉ. बीआर आंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व पर केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी मतपत्र के जरिए चुनाव कराने का समर्थन करती है और ‘‘एक देश एक चुनाव’’ पर अभी कोई रुख नहीं अपनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रस्तावित नयी व्यवस्था के तौर-तरीकों की समीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि बीजद ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें 2024 के लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों में ‘‘असामान्य’’ बदलाव के दावों की ‘‘सावधानीपूर्वक जांच’’ मांग की है।

अपने उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर पटनायक ने कहा, ‘‘मैं यहां लंबे समय से हूं। मैंने इस बारे में नहीं सोचा है।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ओडिशा में ‘‘झूठ फैलाकर और लोगों को गुमराह करके’’ सत्ता में आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इतने सारे झूठ बोलने के बाद भी बीजद भाजपा से ज्यादा वोट पाने में कामयाब रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि बीजद उनके झूठ, उनके नकारात्मक अभियान और सोशल मीडिया पर झूठे बयानों का सही से मुकाबला नहीं कर सकी। अब लोगों को एहसास हो रहा है कि वे झूठे वादे करके सत्ता में आए हैं।’’

पटनायक ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के शुरुआती छह माह बाद ही लोग जरूरी चीजों की आसमान छूती कीमतों से परेशान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू